वंदे भारत का टाइम शेड्यूल जारी 5 मिनट ही रुकेगी उज्जैन में

vande bharat train

2 घंटे में उज्जैन से भोपाल पहुंचेगी, इकलौता स्टापेज उज्जैन में

उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे बोर्ड ने इंदौर- भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के संचालन का समय और टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह ट्रेन (20911) रविवार को छोडक़र बाकी दिनों में सुबह 6.30 बजे इंदौर से चलेगी और सुबह 7.15 बजे उज्जैन पहुंचेगी। यहां केवल 5 मिनट का ठहराव लेकर सुबह 7.20 बजे उज्जैन से रवाना होकर 9.35 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 20912 भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन रात 7.25 बजे भोपाल से चलकर रात 10.30 बजे इंदौर आ जाएगी। दोनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को करेंगे।

वंदे भारत ट्रेन के रूप में उज्जैन को भोपाल से जोडऩे की नई सौगात मिलेगी। मात्र 2 घंटे 10 मिनट के सफर में यह ट्रेन बिना कहीं रुके सीधे भोपाल पहुंच जाएगी। इंदौर से सुबह 6.30 बजे शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन सुबह 7.15 बजे उज्जैन पहुंचेगी और वहां पांच मिनट का ठहराव लेकर सुबह 7.20 बजे भोपाल की तरफ रवाना होगी। उज्जैन के अलावा ट्रेन का कहीं स्टॉपेज नहीं दिया गया है। इसी तरह वापसी में भोपाल से इंदौर आते समय वंदे भारत रात 9.30 बजे उज्जैन पहुंचेगी और पांच मिनट रुककर 9.35 बजे वहां से इंदौर के लिए रवाना होगी। ट्रेन फतेहाबाद होकर भोपाल का सफर तय करेगी।

भोपाल – जबलपुर से नहीं होगा लिंक

इंदौर-भोपाल और भोपाल- जबलपुर, दोनों ही वंदे भारत ट्रेन आठ कोच से चलेंगी। हालांकि, दोनों ट्रेनों में कोई लिंक नहीं रहेगा, क्योंकि इंदौर और जबलपुर से सुबह रवाना होंगी। जबलपुर-भोपाल वंदे भारत रविवार को छोडक़र बाकी दिनों में सुबह छह बजे जबलपुर से चलेगी और सुबह 10.35 बजे कमलापति स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात सात बजे रानी कमलापति से चलकर रात 23.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन नरसिंहपुर, पिपरिया और नर्मदापुरम स्टेशनों पर ठहरेगी। उद्घाटन के दिन ये ट्रेनें विशेष ट्रेन के रूप में चलेंगी और 28 जून से नियमित हो जाएंगी। दोनों ट्रेनों का किराया जल्द तय किया जाएगा।

Next Post

भदौरिया मामले की जांच के लिए इंदौरा आज उज्जैन आएंगे

Sun Jun 25 , 2023
शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और विधायकों से करेंगे चर्चा उज्जैन, अग्निपथ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया के कथित आडियो की जांच के लिए आज कुलदीप इंदौर उज्जैन आएंगे और सभी पक्षों से चर्चा करेंगे। इंदौरा जयपुर से इंदौर आएंगे। वहां से सुबह साढ़े 9 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान […]