पर्यावरण दिवस पर विद्यार्थियों ने किया कालेज परिसर में श्रमदान

झाबुआ, अग्निपथ। माँ त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं माँ शारदा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग झाबुआ के छात्र-छत्राओं द्वारा आज पर्यावरण दिवस के पूर्व कॉलेज परिसर में श्रम दान किया। जिसमें कॉलेज परीसर में उपलब्ध बहादुर सागर तालाब की मिट्टी को छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर में लगे पौधों में मिट्टी डाली एवं नये पौधे भी लगाये।

साथ ही आज से बारिश आने तक के लिये अभियान प्रारम्भ किया। जिसमें प्रति दिन 45 मिनट छात्र-छात्राओं द्वारा श्रमदान किया जायेगा एवं समस्त मिट्टी का उपयोग पौधे लगाने में किया जावेगा एवं बीजों का संग्रहण कर फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे। संस्था प्राचार्य कपिल राठौर द्वारा छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलवाया कि जो पौधे अभियान के तहत लगाये जायेंगे। उनका प्रति दिन देख रेख कर उनकी सुरक्षा कर उन्हें बड़ा करेंगे।

संस्था के चेयरमेन ओम शर्मा ने छात्र-छात्राओं द्वारा किये गये श्रमदान की सरहाना कर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं अभियान को निरंतर चालू रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर संस्था के जगदीश ढुके, श्रीमती जाग्रति राठौर, स्मिता मेडा, सुनीता भवर, संजना बारिया, शालिनी मेडा, विनोद नायक, मीरून देबनाथ, दीपक ताहेड, सुनील बामनिया आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश दुबे का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में श्रीमती साधना दुबे, राकेश परमार, राजकुमार देवल, बबलू सकलेचा, इरशाद कुरैशी अदि उपस्थित रहे।

Next Post

हजारों पौधे, बीज नि:शुल्क वितरित किए, छत पर बनाया किचन गार्डन

Sat Jun 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। पर्यावरण योध्दा के रूप में पहचान बना चुके अर्पित गोयल ‘अनंत’ ने आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर आमजन से पर्यावरण रक्षा का अनूठा संकल्प लेने को कहा है, आपने अनुरोध किया कि केवल हम पर्यावरण दिवस न मनायें बल्कि पर्यावरण के साथ जीने की आदत डालें, हम […]