दिव्यांशी चौधरी का चयन मध्यप्रदेश खेल एकेडमी में; सारा खर्च उठायेगी सरकार

पेटलावद, अग्निपथ। नगर की बिटिया ने क्रिकेट के क्षेत्र में एक बार फिर नगर ही नहीं जिले का गौरव बढ़ाते हुए एक बड़े मुकाम को हासिल किया है। मध्य प्रदेश शासन की खेल एवं युवा कल्याण विभाग की खेल एकेडमी मे चयनित हुई। इस चयन स्पर्धा में पूरे मध्य प्रदेश की महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों ने भाग लिया और इस स्पर्धा में पहले संभाग स्तर पर चयनित होकर शिवपुरी मे प्रदेश स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ देकर चयनित हुई।

जो झाबुआ जिले के इतिहास में पहली बार हुआ है। कल ही उनके चयन की सूचना उन्हे मोबाइल पर प्रदेश खेल अधिकारी द्वारा दी गई सूचना मिलते ही पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश शासन की उत्कृष्ट खिलाडियों का चयन किया जाकर, चयनित खिलाडियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को इस तरह से तैयार किया जाता हैं जिससे खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो। याने खिलाडियों की पढ़ाई से लेकर खेल कोचिंग, रहना, खाने पर प्रत्येक खिलाड़ी पर लगभग 5 लाख रुपये प्रति वर्ष खर्च शासन वहन करेगा।

दिव्यांशी अपने चयन का श्रेय अपने माता पिता के साथ अपने कोच और बड़े पापा को भरत चौधरी के साथ आर बीसीएफ इंदौर के रमेश भाटिया व हिमांशु बैरागी को देती हैं। बिटिया जो स्कूल गेम्स फेड्रेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय टूर्नामेंट मे मध्य प्रदेश टीम के लिये आंध्र प्रदेश में खेल चुकी हैं, देवांशी का भाई जयेश भरत चौधरी भी राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी है, दोनों भाई बहिन उज्जैन डिविजन से भी खेलते आ रहे हैं।

कोच भरत चौधरी बताते हैं कि अगर सच्ची लगन हो तो सपने भी साकार होते हैं, बस यही एक पंक्ति ने दिव्यांशी की जिंदगी बदल दी है कठिन परिश्रम से बिटिया ने नगर के साथ झाबुआ जिले का गौरव बड़ा दिया है।

Next Post

प्री मानसून की बारिश ने दी जोरदार दस्तक, 20 मिनट तक बरसे बादल

Sat Jun 11 , 2022
ठंडी हवाओं के चलने से मिली राहत, कई क्षेत्रों की बिजली हुई गुल उज्जैन,अग्निपथ। शनिवार की शाम एकाएक बादल छाए और रात्रि 7.20 बजे के लगभग तेज हवा के साथ लगभग 20 मिनट तक बरसते रहे। तेज गति से हवा चलने के कारण भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को […]