पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं, लवलीना ने मेडल किया पक्का, मेंस हॉकी टीम जीती

टोक्यो। ओलंपिक के आठवा दिन भारत के लिए बेहतर रहा। शुक्रवार को भारत ने अपनी झोली में एक और पदक डाल लिया है। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और इस ओलंपिक में देश के लिए दूसरा पदक पक्का किया।

इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला  मेडल दिलाया था।बैडमिंटन में भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु ​सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वो अब मेडल से एक कदम दूर है।  क्वार्टर फाइनल से पहले भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पूल ए के मैच में जापान को 5-3 से हराया। 

तीरंदाजी में दीपिका कुमार का पदक जीतने का सपना लगातार तीसरी बार टूट गया है। निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में राही सरनोबत और मनु भाकर ने एक बा​र फिर निराश किया। मुक्केबाज सिमरनजीत कौर महिलाओं अंतिम 16 में अपना मुकाबला हार गईं। हॉकी में भारत की महिला टीम ने आयरलैंड को हरा दिया। महिला एथलीट दुती चंद सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूकीं।

टोक्यो 2020 की 4x400m मिक्स्ड रिले दौड़ में भारतीय टीम हीट मुकाबले में अपना सीजन बेस्ट समय 3:19.93 निकालने के बावजूद 8 टीमों में सबसे आखिर में रही। सार्थक भांबरी, एलेक्स एंटनी, रेवती वीरामणि, सुभा वेंकटेशन ने भारत की तरफ से इस रेस में हिस्सा लिया।

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पूल ए के मैच में जापान को 5-3 से हरा दिया है। भारतीय मैंस हॉकी टीक 1 अगस्त को क्वार्टर फाइनल खेलेगी।

Next Post

हमारे खून-पसीने की गाढ़ी कमाई क्यों बर्बाद कर रहे हो ‘माननीय’

Fri Jul 30 , 2021
संसद के चल रहे मौजूदा मानसून सत्र को सोमवार तक के लिये स्थगित कर दिया गया है। 19 जुलाई से प्रारंभ हुए सत्र के 9 दिनों में से 7 दिनों में लोकसभा की कार्यवाही मात्र 4 घंटे तो राज्यसभा की कार्यवाही 8 घंटे 20 मिनट ही चल सकी। 16 विपक्षी […]